फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध बिजली की कटौती होने से ग्रामीण हो रहे हालाकान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अंधाधुंध बिजली की कटौती होने से लोग परेशान हैं। बिजली कटौती का कोई समय नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालत और भी खराब है। इन दिनों दस-दस घंटे तक बिजली गुल रहती है। इससे गांव में लगे नलकूप नहीं चल पाते जिससे पेयजल के लिए ग्रामीण हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं। शहर में भी पेयजल का संकट रहा।
गौरतलब है कि बिजली विभाग शहर में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली देने का दावा कर रहा है लेकिन हकीकत में देखा जाए तो दस से 12 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रहती है। जिसमेें कई ऐसे गांव है जहां बिजली की तार फाल्ट होने पर दो से तीन दिन बिजली नहीं रहती। बिजली कर्मी सिर्फ अधिकारियों से शिकायत करने पर ही तार ठीक करने के लिए पहुंचते हैं। तीन दिन से तेज धूप निकालने से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। जिससे बिजली के उपकरण न चलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रवासी बिलबिलाए
राजापुर प्रतिनिधि के अनुसार बरसात का मौसम लगते ही आए दिन बिजली के उपकरण खराब रहते है। पुरानी तार लगी होने से आए दिन शार्टशर्किट होने पर टूट जाती है। जिससे दो से तीन दिन तक बिजली की सप्लाई नहीं हो पाती। क्षेत्र में बिजली कर्मियों की संख्या कहने को तो आधा दर्जन है लेकिन जब तार टूट जाती है तो एक भी कर्मी बनाने को नहीं पहुंचता। मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार बिजली गुल रहने कस्बे में पेयजल का संकट बना रहता है। मऊ प्रतिनिधि के अनुसार बिजली की कटौती होने से लोग परेशान हैं। रात को बिजली गुल हो जाने से नींद हराम हो जाता है।

फीडर से नहीं मिल रही बिजली
चित्रकूट। कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर भभेट फीडर के अंतर्गत आनेवाले चार गांवों कर बिजली व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है। बताया कि राजापुर पावर हाउस से इस फीडर के रूपौली, रगौली, रीठी, व तीरमऊ गांवों की बिजली बाधित रहती है।
विज्ञापन


शार्ट सर्किट होने से समस्या आ रही
चित्रकूट। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता गुरुचरण भटनागर ने बताया कि शार्ट सर्किट होने से समस्या आ रही है। अधिक से अधिक बिजली सप्लाई करने का प्रयास की जा रही है। दो दिन से अलग अलग स्थानों पर फाल्ट होने से यथावत सप्लाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की शिकायत को दूर कराने का प्रयास जारी है।
अंधाधुंध बिजली की कटौती से ग्रामीण परेशान
:- नलकूप न चलने से हैंडपंपों से भर रहे पानी
:- राजापुर सहित भरकूप क्षेत्र में अधिक हो रही कटौती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें