फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल समस्या के निस्तारण के लिए सबका साथ जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के सभागार में जिला वॉश फोरम अभियान एवं वाटर एड संस्था ने जल चौपाल का आयोजन किया। जिसमें जल संरक्षण व जल की उपयोगिता के बारे में समझाया गया।
बुधवार को कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि शुद्धता हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। यदि हमारे विचारों में कोई प्रदूषण नही हैं तो हम जल प्रदूषण को स्वयं ही नियंत्रित कर सकते हैं। बुंदेलखंड में जल एक समस्या के रूप में है । इसके लिए सबको एक मंच पर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम शाखा के जेई नवीन चन्द्र शर्मा ने पेय जल व्यवस्था में हैंडपंप का निर्माण रिबोर तथा जल गुणवत्ता पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। ग्राम प्रधान बालापुर दुर्गा प्रसाद ने जल प्रबंधन समिति एवं मनरेगा के माध्यम से किए जाने वाले मेड़बंदी नालाबंदी कुंओं में वर्षा जल संग्रहण की जानकारी दी। बुंदेलखंड वास फोरम के आलोक द्विवेदी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए ठोस रणनीति बनाकर अपनी प्राथमिकता तय करनी चाहिए। ए.बी.एस.एस के भागवत प्रसाद ने कहा कि समाज को जोड़कर नई दिशाएं व नया वातावरण बनाया जा सकता है। इस मौके पर जिला वास फोरम के अध्यक्ष सुंदर लाल,डॉ. पवन कुमार त्रिपाठी,डॉ.अत्रिमुनि त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र व संस्थान के निदेशक अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

जल समस्या निस्तारण के लिए सबका साथ जरूरी
:- जिला वॉश फोरम में जल के महत्व पर चर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें