फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी दस्त के बाद दो की मौत, छह भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्टी दस्त से दो की मौत, छह भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में बुखार व डायरिया का प्रकोप जारी है। मुख्यालय में रिटायर्ड कर्मचारी समेत दो की मौत हो गई। जिला अस्पताल में छह मरीजों को भर्ती कराया गया है।
पहाड़ी थानाक्षेत्र के ब्यौहरा निवासी हाल मुकाम जगदीश गंज कर्वी निवासी शिवप्रसाद यादव(59) पुत्र चुनकावन तीन दिन से बुखार व डायरिया से पीड़ित थे। उनके पुत्र शिवभजन ने बताया कि शनिवार को उनकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी देवकन्या ने बताया कि कई दिनों से बीमार रहने के दौरान ही वह शुक्रवार घर में अचानक गिरकर बेहोश हो गए थे। जिससे डाक्टरों ने ब्रेन हैमरेज होने की भी आशंका जताई थी। मृतक सिंचाई विभाग के माड़ो बांध मानिकपुर में तैनात थे। शहर के पुरानी बाजार स्थित गोला बाजार निवासी रमाशंकर तिवारी की पत्नी गोमती तिवारी की भी रविवार मौत हो गई। उनके पुत्र अमित तिवारी ने बताया उनकी मां की तबियत पहले काफी खराब थी। शनिवार की शाम उल्टी दस्त होने के बाद हालत बिगड़ गयी। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रविवार को जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया से पीड़ित गढौली निवासी पंकज कुमार, पहरा निवासी मंजू व सुनीता, इटवां निवासी पुत्तूलाल, उमरी निवासी मनोज व सिंहपुर निवासी बदलू को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें