फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में असफल युवक ने महिला का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थर से हमला कर महिला का सिर फोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शौच क्रिया के लिए जा रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास विफल होने पर आरोपी ने महिला पर पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। महिला को घायला वस्था में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज न कर सिर्फ हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र बस्ती की महिला ने रविवार को जिला अस्पताल में बताया कि सुबह वह शौच क्रिया के लिए अकेली जा रही थी। रास्ते में बस्ती का ही अवधेश पांडेय मिला और उसे जबरन पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध कर वह चिल्लाई तो आसपास के कुछ लोग आ गए। आरोपी भाग निकला। इसके कुछ देर बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ घर आया और पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। उसने आरोप लगाया कि महिला उसे फर्जी मामले में फंसाना चाहती है। लहूलुहान अवस्था में महिला कोतवाली पहुंची। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पत्थर से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुष्कर्म के प्रयास की बात कोतवाली में महिला ने नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें