चित्रकूट। निकाय चुनाव में जिले के नगर पालिका चित्रकूट व मानिकपुर नगर पंचायत व राजापुर नगर पंचायत के लिए मतगणना हो जाने के बाद अब मतगणना कराने के लिए अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
जिसमें मतगणना के लिए 64 पार्टियां बनाई गई है। मतगणना के दिन 56 पार्टियां मतगणना करने में भूमिका निभाएंगी। आठ को आरक्षित रखा गया है।
जिले के नगर पालिका चित्रकूट्र नगर पंचायत मानिकपुर, नगर पंचायत राजापुर के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए एक दिसम्बर को मतगणना होगी। जिसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका चित्रकूट में मतगणना के लिए 35 पर्वेक्षक बनाए गए हैं। इसके साथ 140 गणना सहायक होंगे। मानिकपुर नगर पंचायत में 11 पर्वेक्षक व 44 गणना सहायक बनाए गए हैं। राजापुर में 10 पर्वेक्षक व 44 गणना सहायक बनाए गए हैं।
नगर पालिका चित्रकूट में अध्यक्ष पद के लिए 20 टेबल लगाई जाएंगी। जिसमें 15 सदस्य पद के लिए लगेंगी। मानिकपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सात व सदस्य पद के लिए चार टेबल लगेंगी। राजापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद व सदस्य पद के लिए- पांच- पांच टेबल लगेंगी।
मतगणना के लिए बनाई गई 64 पार्टियां
एक दिसंबर को होगी मतगणना