फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 14 बीघे की फसल राख

Sun, 26 Mar 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
fire in narela - फोटो : ani
विज्ञापन
 जिले के अलग-अलग चार स्थानों पर आग लगने से चार किसानों की लाखों की फसल जलकर राख हो गई। दो स्थानों पर फायर बिग्रेड पहुंच सकी लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेह केशरुआ के रामदासपुरवा मेें एक खलिहान में रविवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय खलिहान में कोई नहीं था। आग की लपटें देख वहां से गुजरे ग्रामीणों ने गांव में इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को भी सूचना दी। इस बीच सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। लगभग डेढ़ घ्ंाटे बाद फायर बिग्रेड पहुंची तब तक किसान फूलचंद्र यादव की दस बीघे की गेहूं की फसल राख हो गई।

इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर गांव के खलिहान में भी रविवार दोपहर को अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें किसान रामलाल पुत्र बल्देव की लगभग एक बीघे की गेहूं की फसल राख हो गई।    इसके अलावा भरतकूप के बगैहा गांव के खलिहान में भी अज्ञात कारणों से आग लगी। इससे सुंदरलाल की चने की एक बीघे फसल राख हुई। इसी क्रम में शिवरामपुर के रंपुरवा के यादव मजरे में शनिवार की रात को खलिहान में अचानक आग लगने से संतोषी देवी पत्नी रामलाल की दो बीघे की चना व गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें