राजापुर/मानिकपुर। नामांकन के अंतिम दिन नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल करने का उत्साह दिखा। उधर भाजपा से बगावत करने वाले दावेदारों ने भी पूरे उत्साह के साथ नामांकन कराया।
राजापुर व मानिकपुर सीट कई सालों बाद आरक्षण के तहत सामान्य सीट हुई है। जिसमें सर्वाधिक दावेदार भाजपा से ही आवेदन किए थे। आखिरी समय पर मजबूत दावेदारों को टिकट न मिलने का गुस्सा कई दिनों से दिख रहा था। सोमवार को ही भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों का नामांकन होने से नामांकन स्थल के आस पास जिले के नेतागण मौजूद रहे।
राजापुर व मानिकपुर में भाजपा के बागी संजीव मिश्र, मुकेश शुक्ला, शिवपूजन गुप्ता,संतोष कुमार गुप्ता, जितेंद्र मोहन शुक्ला, पुरुषोत्तम अग्रहरि व राजीव द्विवेदी ने पूरे जोशोखरोश से नामांकन किया। इनमें से कई प्रत्याशियों ने कई बार भाजपा के नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए।
चित्रकूट। मुख्यालय में भी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के बागी नेताओं ने पूरे शान से नामांकन किया। शंकर बाजार के डॉ.विष्णु दत्त बुधौलिया, सीतापुर के बृजेंद्र शुक्ला व तरौंहा के जवाहर सोनी ने तो आवेदन जमा करने से लेकर टिकट बंटवारे तक में शामिल नेताओं पर उच्च नेताओें से सांठगंाठ करने का आरोप लगाया। इसके अलावा भाजपा से आवेदन करने गई सविता पाठक ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
बागियों ने पूरे तामझाम के साथ ठोका दावा
- भाजपा नेताओं की मौजूदगी में दिनभर किया प्रदर्शन