फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो में मिले साढ़े 13 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद गुरुवार को जिले की बांदा-चित्रकूट सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम को एक स्कार्पियो में साढे़ 13 लाख रुपये नकद मिले। रकम के बारे में स्कार्पियो में बैठे अयोध्या जिला के व्यापारी कोई हिसाब नहीं दे सके। थाने में आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अयोध्या के सर्वेश्वरी नगर मोहल्ला में सूर्या कांप्लेक्स के पीछे नाका बाईपास नगर निवासी अवधेश कुमार दुबे खाद व बीज के व्यापारी हैं। गुरुवार देर शाम वह अपनी स्कार्पियो से चालक के साथ बांदा की ओर जा रहे थे। भरतकूप थाना क्षेत्र के बार्डर पर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार गुप्ता ने स्कार्पियो की तलाशी कराई। स्कार्पियो में साढ़े 13 लाख रुपये नकद मिले। पुलिस टीम ने इसका हिसाब मांगा तो अवधेश कुमार संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
सदर एसडीएम, सीओ सिटी और आयकर विभाग की टीम को सूचना दी गई। व्यापारी ने बताया कि वह अपने वाहन से चालक के साथ अपनी दुकान से बांदा व मध्य प्रदेश के बार्डर क्षेत्र में बेचे गए खाद व बीज की उधारी वसूलने निकला था। यह रुपये भी इन्हीं दुकानदारों से लिए गए हैं। जिसका हिसाब है लेकिन पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के लिए आयकर विभाग की टीम आई है, आगे कार्रवाई का फैसला वही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें