फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

122 परीक्षक रहे अनुपस्थित

Fri, 03 Apr 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को जारी रहा। इसमें 122 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी के उप नियंत्रक डा. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस साल हाईस्कूल की 88262 कापियों के मूल्यांकन के लिए बोर्ड द्वारा 198 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जिसमें 49 अनुपस्थित हैं। इसी प्रकार इंटर की 90452 कापियों के मूल्यांकन के लिए 193 परीक्षक नियुक्त हैं, जिनमें 73 अनुपस्थित हैं।

 उप नियंत्रक ने बताया कि दूसरे दिन परीक्षकों ने हाईस्कूल की 4911 और इंटर की 4281 कापियों का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन कार्य में फूलचंद्र चंद्रवंशी, श्रीनिवास त्रिपाठी, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सौरभ माथुर, सतीश रैकवार, तीरथ प्रसाद, कुंवर प्रताप सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर माशिसं के शर्मा गुट के अलावा अन्य गुटों और वित्तविहीन शिक्षक संघ का मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) के पदाधिकारियों ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया। जिला मंत्री मनोज कुमार पांडे, अध्यक्ष प्रेमचंद्र सिंह, प्रसन्न कुमार त्रिपाठी, गिरजा शंकर अवस्थी, प्रदेशीय कार्यकारिणी सदस्य लल्लू राम शुक्ल आदि शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता की वजह से प्रदेश के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सीआईसी प्रधानाचार्य ने शिक्षकों को पुलिस फोर्स से बाहर कराया और सीओ ने अभद्रता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें