फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नखटोले से होगा लक्ष्मण पहाड़ी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़नखटोले से होगा लक्ष्मण पहाड़ी का सफर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी के लक्ष्मण पहाड़ी तीर्थ स्थल पर रोप वे का शुभारंभ मंगलवार को शुरू कर दिया गया। पहले दिन सैकड़ों तीर्थ यात्रियों ने रोप वे पर सवार होकर लक्ष्मण पहाड़ी पहुंचकर भगवान श्री लक्ष्मण के दर्शन किया। लगभग दो माह से तैयार रोपवे का शुभारंभ के लिए वीआईपी नेताओं नहीं पुहंचे तो आखिरकार जिला प्रशासन की संस्तुति के बाद इसकी शुरुआत कर दी गई।
कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर लक्ष्मण पहाड़ी तीर्थ स्थल का दर्शन करने के लिए सीढ़ियों से चढ़कर जाना पड़ता था। जिसमें 250 से अधिक सीढ़ियां होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग से रोप वे का निर्माण कार्य कराया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को किया गया। पहले दिन धर्मनगरी आए सैकड़ों श्रद्धालु रोप वे के माध्यम से लक्ष्मण पहाड़ी के मंदिर पहुंचे। जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। सपा शासन काल में इसका निर्माण शुुरू हुआ और भाजपा सरकार में पूरा हुआ। लगभग एक माह पूर्व सपाइयों ने इसका शुभारंभ कर दिया था लेकिन सरकार की ओर से शुरुआत बाकी थी मंगलवार को यह पूरी हो गई। श्रद्धालु राकेश तिवारी, उमेश कुमार, मनीष द्विवेदी, मीना कुमारी, अनीता गुप्ता ने बताया कि रोपवे के शुरू होने से श्रद्धालुओं को लक्ष्मण पहाड़ी तक चढ़ने में आसानी होगी। लक्ष्माण पहाड़ी की लंबाई 244.10 मीटर, उचांई 51.03 मीटर । रापवे में कुल 6 कैबिन है। इसका संचालन चित्रकूट रोपवेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
खोही। रोपवे का संचालन करने वाले डायरेक्टर आलोेक शर्मा व विश्वास कौशिक, अजय सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए 13 कर्मचारी लगाए गए है। जिसमें 6 युवतियां है। सात युवक है। किराया 20 रुपये, 40 रुपये व 75 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें