किसानों को कृषि मेले में वैैज्ञानिकों ने दी जानकारी
चित्रकूट। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनांतर्गत पांच दिवसीय कृषि प्रदर्शनी किसान मेला का आयोजन राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर कस्बे लगाया गया। पहले दिन कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नई तकनीकी की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा कृषि व कृषि से संबंधित किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार ने कहा कि किसान मेला के उद्देश्यों की जानकारी दी।ं कृषि वैज्ञानिक महात्मागांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट डा. एचएस कुशवाहा कहा कि बुंदेलखंड की उत्पादकता (प्रति इकाई उत्पादन) कम रही है जिसका कारण उन्नत तकनीकी एवं निवेश व प्रजाति का प्रयोग नहीं किये जाने से है। उप कृषि अधिकारी टीपी शाही ने किसान सम्मान निधि सहित मृदा परीक्षण, कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्त्रस्म में जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, भूमि संरक्षण अधिकारी बाल गोविंद, हरिराज सिंह, हिमांशु पांडेय कृषि विभाग के धर्मेन्द्र कुमार अवस्थी, सुनील कुमार सिंह सहित प्रगतिशील किसान शिव कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। मेला में कृषि विभाग ने प्रदर्शनी भी लगाई है।
जब माहौल हुआ तनावपूर्ण
चित्रकूट। रामायण मेला स्थल के पास ही रैनबसेरा में कृषि मेले में जब शुभारंभ हुआ तो काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बन गया। मंच पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सीडीओ डा. महेेंद्र कुमार, उपकृषि निदेशक टीपी शाही आदि विभागीय अधिकारी मौजूद थे। अचानक अज्ञात कारण के चलते मंच पर सभी एक दूसरे से कुछ बात कर तनाव में आ गए। जिससे शुभारंभ में आधे घंटे की देरी हुई। इस मामले में उपकृषि निदेशक ने बताया कि कोई गंभीर बात नहीं थी कुछ शुभारंभ समय को लेकर आपस में बातचीत हो रही थी। जनचर्चा है कि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।