फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की उपस्थिति कम मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने मंगलवार को तीन ब्लॉक क्षेत्र के एक दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। ज्यादातर स्कूलों में शिक्षक तो उपस्थित मिले लेकिन देरी से आने पर फटकारा। पहाड़ी विकास खंड क्षेत्र के आठ रामनगर विकास खंड के दो एवं मऊ विकास खंड के एक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान स्कूलों में छात्र- छात्राआें की उपस्थिति कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। आंगनबाड़ी के केंद्र बंद पाए गए।
बीएसए ने पहाड़ी विकास खंड के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालापुर खालसा, प्राथमिक व पूर्र्व माध्यमिक विद्यालय सेमरवार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय छछेरिहा का निरीक्षण किया। सभी विद्यालय में शिक्षक उपस्थित पाए गए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र बालापुर खालसा, आंगनबाड़ी केंद्र बूढ़ा सेमरवार का निरीक्षण किया। दोनों आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। बताया गया कि आंगनबाड़ियों की हड़ताल होने से बंद है। इसके बाद रामनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय,एक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती मऊ का निरीक्षण किया। सभी विद्यालय में शिक्षक उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा
चित्रकूट(ब्यूरो)। अपना दल की बैठक शहर के पास स्थित पिपरावल पुल के पास हुई। जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश सचिव सुभाष सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के आधार पर कार्यकर्ता कार्य करें। विधान सभा अध्यक्ष अमर सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र शुक्ल, जिला युवा अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ल ने अपने- अपने पदाधिकारियों की सूची प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष रामसिया सिंह पटेल ने कहा कि जिला के विकास कार्यों में अधिकारी रूचि नहीं ले रहे। दलालों के माध्यम से कार्य हो रहा। 15 दिसंबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जय गोपाल, सिंह पटेल, गीता तिवारी, संगीता विश्वकर्मा, गुड़िया, मोनिका, ललिता शुक्ला आदि मौजूद रहे।
छात्रों की उपस्थिति कम मिलने पर जताई नाराजगी
-बीएसए ने एक दर्जन विद्यालयों का किया निरीक्षण
:- आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले, शिक्षकों को दिए निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें