फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में 12 घायल

विज्ञापन
ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैकी मोड़ के पास रविवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालक व परिचालक सहित करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को मऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से बस के परिचालक समेत दो लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब सात बजे उरई डिपो की एक रोडवेज बस वाराणसी से उरई जा रही थी। बस चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राजमार्ग के मैकी मोड़ के पास पहुंची ही थी तभी सामने से आ रहे एक बालू लदे ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई। इस पर बस में बैठे यात्रियों में कोहराम मच गया।
हादसे में बस के परिचालक पंकज कुमार निवासी कदौरा जिला जालौन, चालक राजकुमार निवासी बबीना जिला जालौन व ट्रक चालक संजय द्विवेदी निवासी छिवलहा सहित बस में बैठे यात्री उरई निवासी इंदल सिंह, मैकी मोड़ मऊ निवासी राजकली पत्नी छेदीलाल, केचुहा थाना करछना निवासी शंभूनाथ मिश्रा, छिवलहा निवासी लवकुश व साधना पत्नी अरुण गुप्ता, मैना देवी, मुन्ना लाल, कमलेश कुमार व शकील खां घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से बस के परिचालक पंक ज को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि घने कोहरे के चलते हादसा होना प्रतीत हो रहा है। अन्य यात्रियों को वाहन से भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें