फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी व बहती रही सर्द हवाएं पर होती रही नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ/राजापुर/मानिकपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए शुरू किए गए शिक्षकों व अन्य विभाग के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सुबह से हल्की बूंदाबांदी व सर्द हवाओं की परवाह न कर प्रदर्शनकारी केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कई महिला शिक्षक अपने बच्चों को भी इस सर्दी में लेकर आईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में पेंशन बहाली मंच के संयोजक वीरेंद्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, कमलेश कुमार पंाडेय, लेखपाल संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह आदि ने कहा कि अगर किसी विभाग का अधिकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न करता है तो उन्हें पहले कुर्सी से उतारने का कार्य संघ करेगा। बेसिक शिक्षाधिकारी व खंड शिक्षाधिकारियों से कहा कि अन्य जनपदों की तरह हड़ताल को नैतिक समर्थन देते हुए धरने में शामिल हों। मऊ में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष आलोक गर्ग, अशोक वर्मा, कुमार गौरव, रामलाल मिश्र, संकल्प पांडेय, साधना शुक्ला, पूजा तिवारी, खुशबू आदि मौजूद रहे। राजापुर में गौरव मिश्रा, रामभूषण त्रिपाठी, पारसनाथ, मनोज द्विवेदी, चंद्रभान, दिलीप कुमार, बृजेश कुमार, चंद्रमोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे। मानिकपुर में हरिशंकर तिवारी, विनय शुक्ल आदि के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें