फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी करो फाइल तैयार किसानों को देना उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के करीब एक लाख किसानों को जल्द लाभ मिलेगा। 12 फरवरी तक अधिकारियों को किसानों के कागजात तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। योजना के तहत कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों सहित राजस्व ग्राम में लघु व सीमांत किसानों की भूमि के क्षेत्रफल के आधार पर चिंहित किया जाएगा। पारदर्शी किसान योजना के अंतर्गत एक लाख 30 हजार किसान कृषि विभाग में पहले से ही पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लघु व सीमांत किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार खातों में दिए जाएंगे। चार-चार महीने के अंतराल में दो हजार रुपये की तीन किस्तें खातों में दी जानी है। योजना एक दिसंबर से लागू कर दी गई है। योजना का क्रियान्वयन डीएम विशाख जी अय्यर के नेतृत्व किया जाएगा और सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार नोडल अधिकारी होंगे। कृषि विभाग में पारदर्शी किसान योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों की सूची से किसानों की लिस्ट व कागजात कृषि विभाग ने तैयार कर तहसीलों में भेजना शुरू कर दिया है। उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि उनके विभाग में एक लाख 30 हजार किसान पंजीकृत हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने आदेश जारी किया है कि 12 फरवरी तक हर हाल में कागजात तैयार कर लिए जाएं।

किसान तहसीलों के लगाने लगे चक्कर
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों ने तहसील के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। लेखपालों से मिलकर जमीन के कागजात निकलवाए जा रहे हैं ताकि इसका लाभ मिल सके।

चुनावी ही सही पर मिलेगी पहली किस्त
इसे चुनावी घोषणा ही मानी जा रही है लेकिन इसके बावजूद पहली किस्त मिलना तय माना जा रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार ने बजट में किसानों को आर्थिक मदद की घोषणा की है। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें