फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ग्रामोदय विवि का स्थापना दिवस समारोह, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस ग्रामोदय महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को कांग्रेस विधायक व विवि के पूर्व छात्र नीलांशू चतुर्वेदी करेंगे। महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम होंगे। इसका समापन 13 फरवरी को रीवा संभाग के मंडलायुक्त करेंगे। समारोह की अध्यक्षता ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम करेंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को आयोजन समिति की बैठक में बताया गया कि महोत्सव की सभी तैयारियां हो गई हैं। विवि के कुलपति प्रो. गौतम ने कहा कि इस बार के समारोह में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त छात्र, शिक्षकों ,अधिकारियों व कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। समापन के दिन उनकी सकारात्मक सेवाओं को याद करने के साथ उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया जाएगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. आईपी त्रिपाठी ने बताया कि छह दिवसीय इस विशेष आयोजन में प्रत्येक दिन बौद्धिक, सांस्कृतिक, ललित कला, खेलकूद, योग, आध्यात्मिक विषयों से संबंधित प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. बी भारती, डॉ. योगेश कुमार सिंह व डॉ. शशि कांत त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आठ फरवरी को ग्रामीण वॉलीबाल प्रतियोगिता, नौ को अंतर संकाय वॉलीबाल एवं बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 11 फरवरी को योगासन एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता और 12 फरवरी को एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। नौ फरवरी से 13 फरवरी तक प्रत्येक दिन क्रिकेट मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें