फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने शवयात्रा निकाल किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर शिक्षकाें ने शवयात्रा निकाल किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उत्तर के आह्वान पर कई शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने शहर में पुरानी पेंशन योजना-एनपीएस की शवयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी इंदु प्रकाश को दिया।
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, यूथ अटेवा, अन्तर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, संयुक्त कर्मचारी परिषद, अनुदेशक संघ ने संयुक्त रूप से बीएसए कार्यालय के पास सभा की। जिसमें अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय उर्फ बराती लाल ने कहा कि सेवा निवृत्त होने पर पेंशन ही एक सहारा रहा करती थी। जिसको सरकार ने बंद कर दिया है। इसके खिलाफ शिक्षक संघर्ष करते रहेंगे। सभा को मूरतध्वज पांडेय, उदय भान सिंह, महेंद्र सिंह पटेल, डा. संग्राम सिंह, सोमनाथ यादव, अशोक सिंह, जगमोहन सिंह आदि ने किया। सभा के बाद शहर एनपीएस-पुरानी पेंशन योजना की शवयात्रा शिक्षकों ने शहर में ढोल नगाड़ों के साथ निकला। धरने के बाद उप जिलाधिकारी इंदु प्रकाश को ज्ञापन दिया। इस मौके पर हर्ष प्रसाद त्रिपाठी, अवध बिहारी सिंह, लवकुश द्विवेदी, गया प्रसाद, बौद्ध, मतगंजन प्रसाद, श्याम सुंदर यादव, विजय पांडेय, आनंद यादव, रोशन लाल, बाबूलाल, रामचरित मिश्रा, लवलेश कुशवाहा, अंजला श्रीवास्तव, संगीता सिंह, शकुंतला वर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, मिथलेश यादव, रमेश चंद्र, संजय अवस्थी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित
चित्रकूट। हाईवे पर लगभग डेढ़ घंटे तक शिक्षक कर्मचारियों के इस प्रदर्शन से यातायात प्रभावित हुआ। सैकड़ों शिक्षक केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रैफिक चौराहे पहुंचे। यहां आधे घंटे तक जाम लगाया इसके बाद पटेल तिराहे पहुंचकर शवदाह किया। सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षा नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें