फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के टिकट के लिए शुरू हो गया घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। नगर निकाय चुनाव में नामांकन का दौर शुरू हो जाने के साथ ही राजनैतिक दलों के कार्यालय में घमासान शुरू हो गया है। टिकट के लिए आवेदन करने वाले नेता व समाजसेवी अब टिकट के लिए जुगाड़ में लग गए हैं। कई दावेदार तो लखनऊ व दिल्ली की भी दौड़ लगा रहे हैं। खासकर भाजपा व सपा के दावेदारों में ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है।
जिले में एक नगर पालिका कर्वी व नगर पंचायत मानिकपुर और राजापुर के लिए 22 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए रविवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही राजनैतिक दलों के कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष पद व वार्ड की दावेदारी करने वाले टिकट के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। जिसके कई ऐसे संभावित प्रत्याशी है जो कभी बहुत करीब रहे है लेकिन अध्यक्ष पद के लिए दावा ठोक दिया है। कहा जा रहा कि टिकट न मिलने की स्थित में पार्टी से आवदेन करने वाले कई संभावित प्रत्याशी पार्टी छोड़कर निर्देलीय भी खडे़ हो सकते हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, सपा के अनुज यादव व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा का कहना है कि जनता के बीच अच्छी पैठ वाले दावेदार और पार्टी के कार्यकर्ता को ही टिक ट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे राजनैतिक दल के नेता साधे चुप्पी
चित्रकूट।निकाय चुनाव को लेकर छोटे राजनैतिक दलों के कार्यालय में अभी हलचल नहीं देखी जा रही है। आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए जरूर पर्चा खरीदा गया है। कहा जा रहा है कि निकाय चुनाव में अपनादल, जदयू, लोकजन शक्ति पार्टी भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतार सकती हैं। अभी तक इन पार्टीयों से कोई संभावित प्रत्याशी खुलकर सामने नहीं आया। इन पार्टी के नेता भी चुप्पी साधे हुए हैं।
अध्यक्ष पद के टिकट के लिए शुरू हुआ घमासान
:- टिकट की दौड़ शामिल नेता लगा रहे कार्यालय का चक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें