फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी पर 112 मीटर लंबा बनेगा नया पुल

Fri, 21 Nov 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-8- परिचय- शहर के हाईवे पर बना सड़क मार्ग का पुल। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी पर बने सकरे पुल के बगल में 112 मीटर लंबा नया पुल बनेगा। यह पुल 18 मीटर चौड़ा होगा। अभी वहां पर साढ़े छह मीटर चौड़ा पुल बना है। नए पुल पर 17.46 करोड़ व्यय होंगे। नदी पर प्रस्तावित नए पुल की कवायद शुरू हो गई है। ये पुल अगले वर्ष 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे जाम की समस्या से तो छुटकारा मिलेगा, साथ ही धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का आवागमन में भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट शहर के बीच से मंदाकिनी नदी गुजरी है। यहां पर अंग्रेजों के समय पुल बनवाया गया था। तब से इसी पुल के रास्ते से लोग निकलते हैं। लगातार बढ़ती आबादी से शहर में यातायात का दबाव भी बढ़ा है। वर्तमान समय में इस पुल से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे व बडे़ वाहन निकलते हैं। पुल सकरा होने से वहां पर जाम भी लगती है। महाकुंभ के दौरान तो मंदाकिनी नदी पर बने पुल पर तीन से चार घंटे तक जाम लगता था। आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं।
इसे देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा काफी समय से नया पुल बनवाने की मांग की जा रही थी। मांग को जायज देखकर जिला प्रशासन ने मंदाकिनी नदी पुल के बगल में नया पुल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने मुहर लगा दी है। साथ ही नए पुल के निर्माण के लिए बजट भी जारी कर दिया है। बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण शुरू करा दिया है। पटियाला की कंपनी राणा बिल्डर्स ने नया पुल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए वहां पर नापजोख कर मिट्टी पटान भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन



60 साल पहले बने पुल की हालत जर्जर
चित्रकूट। विजय मिश्रा, दुर्गेश खंगार ने बताया कि यह पुल लगभग 60 साल से अधिक पुराना है। पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। घास फूस भी दीवारों में उग आई हैं। नया पुल बनने जा रहा है। इससे आने जाने वाले वाहन चालकों को सहूलियत होगी। इससे जिले का विकास भी होगा।

मंदाकिनी नदी पर बने पुल के बगल में 17.46 करोड़ से नया पुल का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी पटियाला की कंपनी राणा विल्डर्स को सौंपी गई है। इसे वर्ष 2026 तक बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

- कुलदीप साहू, जेई
झांसी मिर्जापुर नेशनल हाईवे बांदा कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें