अवैध खनन व सड़क मामले को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने राफेल विमान खरीद की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने सहित सड़कों व अन्ना प्रथा की समस्या को लेकर मंगलवार शहर मेें जुलूस निकालकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी इंदु प्रकाश को दिया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से जुलूस निकाला। तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि यूपीए सरकार द्वारा 118 राफ ेल विमानों को खरीदने का सौदा 670 करोड़ प्रति विमान हुआ हुआ था। परंतु मोदी सरकार 1670 रुपये प्रति विमान कर दिया। जिससे भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। उसके रखरखाव के लिए अनुभव विहीन कंपनी नई कंपनी को दे दिया । 118 की जगह केवल 26 का आयत किया जा रहा है। समझौते को बदलते समय पूर्व कैबिनेट रक्षा मामले की समिति से कोई सहमति नहीं ली गई। जिले की सड़क ों की हालत खस्ता है। अवैध खनन कई स्थानों पर किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं खराब चल रही है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक द्विवेदी, माताबदल भारतीय, शिवगुलाम वर्मा, नरवेश सचान, अकबारी बेगम, अरूण कुमार गुप्ता, रामलाल साहू, अवधेश करवरिया, वेद प्रसाद पांडेय, अशोक केशरवानी, अधिवक्ता नीरू गुप्ता, नत्थू पटेल, ओम प्रकाश उपाध्याय, भोला नामदेव, विष्णु कुमार, राजनारायण आदि मौजूद रहे।