फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में काली पट्टी बांध मांगी पुरानी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ में काली पट्टी बांध मांगी पुरानी पेंशन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों ने जिला मुख्यालय सहित ब्लाक व तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आवाहन पर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार की शुरूआत बुधवार से की। जिसमें जिला मुख्यालय पर मंच के संयोजक वीरेंद्र द्विवेदी व मंच के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारियों व शिक्षकों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन की व्यवस्था बंद हो जाने से सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारी व शिक्षकों को अपने परिवार की रोजी रोटी चलाने के लाले पड़ जाएंगे। इस मौके पर सह संयोजक जगन्नाथ सिंह, जगबली सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, अरुण श्रीवास्तव, धीरेंद्र कुमार पांडेय, डा महेंद्र, वंदना यादव, शकुंतला, शहबानो, सुशील कुमार, मनीष त्रिवेदी, देव यादव, अभिषेक वर्मा, आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में मऊ/मानिकपुर। धरना प्रदर्शन जिले के चार ब्लाक क्षेत्रों में भी किया गया। जिसमें मऊ ब्लाक में कृष्ण दत्त मिश्र, आलोक गर्ग, अशोक वर्मा संकल्प पांडेय, लवकुमार, कृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे। ब्लाक रामनगर में गया प्रसाद भार्गव, मनीष शुक्ला, अखिलेश सिंह, शिवभूषण त्रिपाठी, ललित बिहारी मिश्र, रामकरण सिंह, शिवपूजन शुक्ला, ब्लक पहाड़ी में चंद प्रकाश द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी, गुरू प्रसाद मिश्र, अराधना सिंह, ब्लाक मानिकपुर में उमेश मिश्र, विनय शुक्ल, बृजेश सिह, हरिकिशोर, चंद्रप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन से काम हुआ प्रभावित
चित्रकूट। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर स्कूलों में कई शिक्षक मौजूद नहीं थे। जिसमें पढ़ाई नहीं हुई। इसी तरह से कार्यालयों से कर्मचारी गायब रहे जिससे सरकारी काम तो प्रभावित हुआ। सरकारी कार्यालयों में ग्रामीण काम कराने के लिए चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें