फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित मासूम की मौत, कई भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार पीड़ित मासूम की मौत, कई भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के कई इलाके में बुखार व पेटदर्द पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई दिनों से बुखार पीड़ित मासूम को लेकर जब परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो रास्ते में उसकी मौत हो चुकी हो चुकी थी। अस्पताल में ऐसे रोगियों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

चकौंध निवासी शुभम के चार साल की पुत्री सोनम को कई दिनों से बुखार था। जिसका परिजनों ने पहले गांव के पास प्राइवेट डिस्पेंसरी चलाने वालों से दवा कराई। मंगलवार को उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो परिजन उसे लेकर रात को जिला अस्पताल पहुंचे। इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डा. अब्दुल्ला ने भी मासूम के मौत की पुष्टि की। इसके अलावा बुधवार को दिनभर अस्पताल परिसर में बुखार व पेटदर्द के मरीजों की लाइन लगी रही। ओपीडी में दोपहर 12 बजे तक ही 400 से अधिक मरीजों का पर्चा काटा गया। इसके अलावा रामपुर की प्रीति, रंपुरवा के गुलाब, शिवरामपुर की गुड़िया, पड़री के शिवप्रसाद, चकला गुरु बाबा के नीरज को बुखार पेट दर्द पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें