फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: साइबर ठगी के शिकार 15 पीड़ितों के 11 लाख रुपये वापस कराए

Sat, 25 Apr 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच, साइबर पुलिस ने आमजन को राहत देते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल ने 15 साइबर ठगी के मामलों में 11 लाख 37 हजार 706 रुपये वापस कराए हैं। यह राशि पीड़ितों के साथ एपीके फाइल फ्रॉड, शेयर निवेश और फर्जी ई-कॉमर्स साइटों के माध्यम से ठगी गई थी।
विज्ञापन




साइबर सेल चित्रकूट को 15 पीड़ितों द्वारा एपीके फाइल फ्रॉड, शेयर निवेश और फर्जी खरीदारी साइटों के नाम पर हुई ठगी की शिकायतें मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर सेल प्रभारी विनोद कुमार राय, आरक्षी सर्वेश कुमार और प्रशांत कुमार ने सक्रियता दिखाई और प्रयासों और अपनी विशेषज्ञता का उपयोग कर टीम ने न केवल ठगी गई राशि बरामद किया, बल्कि उसे पीड़ितों के खातों में वापस भी कराया।



साइबर धोखाधड़ी से बचाव के बताए तरीके :



पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी है। अज्ञात एपीके फाइलें डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि ये मोबाइल डेटा चुरा सकती हैं। बैंक, खाता, एटीएम नंबर या ओटीपी जैसी जानकारी किसी से साझा न करें। रुपये प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन का उपयोग न करें, यह केवल रुपये भेजने के लिए होता है। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें