फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Fire: कच्चे घर में लगी भीषण आग, लाखों का अनाज-सामान जलकर राख, दमकल ने पाया काबू

Sat, 25 Apr 2026 05:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: राजापुर के नादिन कुर्मियान गांव में शनिवार को एक कच्चे घर में आग लगने से लाखों की गृहस्थी और अनाज जलकर राख हो गया। दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक घर का सारा सामान नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
Chitrakoot Fire Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के नादिन कुर्मियान गांव में शनिवार एक कच्चे घर में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का घरेलू सामान, अनाज और भूसा जलकर राख हो गया। आग लगने के समय घर में शकुंतला देवी अपनी नातिन निधि सिंह और पुत्री संतोष सिंह के साथ मौजूद थीं। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन



धुएं और तेज लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग की भयावहता के कारण वे पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ग्राम प्रधान कैलाश सिंह ने तत्काल राजापुर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें