फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलते ही सताने लगी वेतन की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल खुलते ही गुरु जी को सताने लगी वेतन की चिंता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। परिषदीय विद्यालयों को खुले तीन दिन ही हुए। और शिक्षक संघ ने आंदोलन भी शुरू कर दिया है। अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उनके वेतन जानबूझकर समय से नहीं दिए जाते है।
गुुरुवार समय से वेतन न दिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में वित्त लेखाधिकारी कार्यालय के सामने शिक्षकाें ने धरना दिया। धरने में बैठे शिक्षकाें ने आरोप लगाया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त लेखाधिकारी से मिलकर समय से वेतन देने की मांग की। इसके बाद भी वेतन नहीं दिया गया। इस मौके पर शिक्षक आराधना सिंह, शकुन्तला वर्मा, पूनम श्रीवास्तव, अनामिका यादव, मनीष शुक्ल, शिव भूषण त्रिपाठी, सुशील कुशवाहा, कमलेश मिश्रा, रामभूषण पांडेय, अनिल पटेल, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमाें का पालन करें शिक्षक
चित्रकूट। शिक्षकों के धरना-प्रदर्शन के दौरान लेखा एवं वित्त अधिकारी राजकु मार गुप्ता ने कहा शिक्षकों का वेतन बिल समय से नहीं मिलेगा तो कैसे वेतन भेजा जाएगा। अभी तक सिर्फ मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के शिक्षकों के बिल आये हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष को चाहिए कि पहले वह वेतन संबंधी नियमों का पालन करें और शिक्षकों को समझाएं। सिर्फ धरना-प्रदर्शन से वेतन नहीं मिलता। हर माह की 25 तारीख तक बिल उपलब्ध कराएं तो वेतन निर्गत व आहरण में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें