फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े ब्लाक परिसर में असलहे लहराकर रोजगार मित्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े ब्लाक परिसर में असलहे लहराकर रोजगार मित्र को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया। रामनगर ब्लाक परिसर के अंदर दिनदहाड़े पुराने विवाद को लेकर अज्ञात चार युवकों ने तमंचा लहराते पहुंचे। वहां मौजूद रोजगार सेवक अखिलेश को पकड़कर पीटा और फिर जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। घटना से पूरे ब्लाक परिसर में हंगामा मच गया। असलहा लहराते हुए भाग रहे युवकों को देख आसपास के लोग दुबक गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रैपुरा थानाध्यक्ष सुभाष चौरिसया ने बताया कि यह पुराना विवाद है। असलहा लहराने की सूचना नहीं है। घायल रोजगार सेवक ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संभावना है कि कुछ दिनों पूर्व रोजगार सेवक का अपने ही गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें