फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुलिसकर्मी बनकर ठगे 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति को गांजा तस्करी करने में नाम प्रकाश में आने की बात कही। बचने के लिए 10 हजार रुपये भेजने को कहा। घबराए पीड़ित ने बिना सोचे ठग के बताए खाते में रुपये भेज दिए। बाद में ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नया गांव क्षेत्र के बिरगढा निवासी संदीप मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस कर्मी बताया और कहा कि गांजे के मामले में उनका नाम आया है। ठग ने आगे कहा कि जल्द ही पुलिस उनके घर छापा मारेगी। इस कार्रवाई से बचने के लिए, ठग ने संदीप मिश्रा से 10 हजार रुपये की मांग की। इससे घबराए संदीप मिश्रा ने बिना सोचे-समझे साइबर ठगों द्वारा बताई गई राशि दस हजार रुपये ऑनलाइन भेज दी।
रुपये भेजने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हुए हैं। मामले में पीड़ित संदीप मिश्रा ने स्थानीय साइबर क्राइम थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। थाने के उप प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाले इन साइबर अपराधियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें