फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जब विधानसभा में सीएम योगी और अखिलेश यादव का हुआ आमना-सामना, जानें क्या हुआ

Mon, 28 Mar 2022 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विधानसभा में सीएम योगी अखिलेश यादव को देखते ही मुस्कराए और एक-दूसरे से हाथ मिलाया। सीएम योगी ने अखिलेश के कंधे पर हाथ भी रखा। 
विज्ञापन
1 of 5
यूपी विधानसभा में मिले अखिलेश और सीएम योगी - फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुने गए नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी वरिष्ठ विधायकों को प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री शपथ दिला रहे हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सदन के नेता के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शपथ के दौरान सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। विधायक और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी विधानसभा में सदन के विधायक पद की शपथ ली। अखिलेश यादव पक्ष और विपक्ष के विधायकों का अभिवादन करते हुए शपथ लेने पहुंचे।


Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव ने सीएम योगी से मिलाया हाथ - फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव से गर्मजोशी से मुलाकात की। दरअसल, सीएम योगी अखिलेश यादव को देखते ही मुस्कराए और एक-दूसरे से हाथ मिलाया। सीएम योगी ने अखिलेश के कंधे पर भी हाथ रखा। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
जब मिले अखिलेश-योगी - फोटो : पीटीआई

करहल से विधायक अखिलेश यादव के बाद विधानसभा में नवनिर्वाचित सदस्य ब्रजेश पाठक ने भी सदन के नेता की शपथ ली। इनके बाद पूर्व मंत्री और भाजपा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के प्रत्याशी सतीश महाना ने विधायक पद की शपथ ली।
 

4 of 5
विधानसभा में मिले सीएम योगी और अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई
इसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बेबी रानी मौर्य, राजबाला सिंह, मनोहर लाल कोरी, उमाशंकर सिंह और विजय लक्ष्मी गौतम, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, योगेंद्र उपाध्याय, नितिन अग्रवाल, अनिल राजभर, राकेश सचान समेत कई विधायकों ने पद की शपथ ली। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होगी: अखिलेश
यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केवल बेंच बदल गई है, मैं अब विपक्ष में बैठूंगा। सरकार की जवाबदेही के लिए विपक्ष काम करेगा और विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें