पूर्वांचल स्पोर्ट्स के बैनरतले दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान चल रही पीपी गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को जिग जैग बक्सर बिहार ने युवा राहुल स्पोर्ट्स बनारस को 120 रन से हरा दिया। टीम अंतिम चार में पहुंच गई।
टॉस जीत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िग जैग बक्सर ने 10 विकेट खोकर 235 रन बनाए। टीम की तरफ से कप्तान पीयूष पांडेय ने 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 66 रन बनाए। शिवम ने 25 और ध्रुव ने 24 और सचिन ने 46 रन बनाए। राहुल स्पोर्ट्स की तरफ से अभिज्ञान, सुशांत और अंश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल स्पोर्ट्स ने 7 ओवर के पावर प्ले में 47 रन बनाकर अच्छी शुरू की।
पूरी टीम 115 रन पर आउट हो गई। टीम की तरफ से सुमित ने एक छक्के और 7 चौके की मदद से 45 रन बनाए। आंशिक और अंकित ने 14 और 16 रन बनाए।