फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्वास्थ्य शिविर में 100 रेलकर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडलीय अस्पताल की ओर से शुक्रवार को प्लांट डिपो कारखाना परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 रेलकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों ने कर्मचारियों को लू से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल रेल प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. आरबी सिंह ने कर्मचारियों के रक्तचाप, मधुमेह की जांच की। कर्मचारियों से लगातार पानी पीने, ओआरएस, नीबू पानी का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कर्मचारियों से धूप में सिर ढककर निकलें, सूती एवं हल्के रंग के कपड़े पहनने और कार्यस्थल पर बीच-बीच में छाया में आराम करने की सलाह दी। कहा कि लू लगने के लक्षण दिखने पर तुरंत ठंडे स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार लें। इस दौरान
ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान, मोहन राम, राजकुमार दास, सुबोध कुमार, शंकर राम, रमेश कुमार श्रीवास्तव, मुकेश पासवान, प्रशांत कुमार, राकेश कुमार, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें