चंदासी स्थित एक महाविद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत:-जागरूक प
पीडीडीयू नगर। नगर के चंदासी स्थित एक महाविद्यालय में शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संकायों की करीब 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति की सदस्या आशा यादव, व्यवस्थापिका एवं प्राचार्या डॉ. अनीता श्रीवास्तव तथा विभागाध्यक्ष गायत्री सिंह ने मां सरस्वती और स्व. विक्रम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा जीनत अंसारी को प्रथम, डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की कीर्ति यादव को द्वितीय तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की साबरीन को तृतीय स्थान प्रदान किया।
विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्या ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. हेमा गुप्ता, डॉ. अलका, डॉ. यास्मीन बानो, डॉ. लक्ष्मी चटर्जी, तारा, ममता यादव, रीना सिंह और शिल्पा यादव आदि मौजूद रहीं। संवाद