ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में नामांकित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आए 60 से अधिक बच्चों का मेडिकल टीम ने परीक्षण एवं असेसमेंट किया। परीक्षण के बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए चिह्नित किया गया। कैंप का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी डोभी रमाकांत सिंह की अध्यक्षता में हुआ। जिला मुख्यालय से आई मेडिकल टीम ने बच्चों की विभिन्न दिव्यांगता का परीक्षण कर प्रक्रिया पूरी की।संवाद