फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 हजार रुपये के लिए हुई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। सोहन थाना क्षेत्र के धरवार गांव में हत्या कर फेंकी गए शव के मामले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कैमूर ने खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि युवक की हत्या के आरोप में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाईयों ने युवक को अवैध तरीके से यूपी से शराब लाने के लिए 13 हजार रुपये दिए थे। शराब लाकर देने के बजाय उसने रुपये खर्च कर दिए थे। बताया कि रुपये वापस नहीं करनेे पर दोनों भाईयों ने युवक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैमूर दिलनवाज अहमद ने बताया कि सोहन थाना क्षेत्र के धरवार गांव में अनिल प्रजापति का शव मिलने के बाद पुलिस मृतक के फोन डिटेल को खंगालने में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को भभुआ के वार्ड नंबर 25 के रहने वाले दो सगे भाई अजय व विक्की पर शक हुआ। दोनो भाई भभुआ बस स्टैंड के पास किराने की दुकान चलाते है। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को उठाकर पूछताछ कि तो जानकारी हुई कि दोनों भाईयों ने अनिल को 13 हजार रुपये यूपी से अवैध तरीके शराब लाने के लिए दिए थे। लॉकडाउन में अनिल ने रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद दोनों भाईयों ने उससे रुपये वापस करने को कहा। रुपये वापस नहीं करने पर गुस्साएं दोनों भाईयों ने अनिल की लाठी व डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें