जिला सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
इसमें गुड़गांव की सेक्योरिटी कम्पनी जी फोर एस सेक्योर सॉलूशन इण्डिया
प्रा.लि. के प्रंबधक एसके पाण्डेय की ओर से सुरक्षा गार्डों के कुल 244
अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
जिसमें कुल 118 अभ्यर्थियों
का चयन किया गया और अंत में जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार की ओर सभी
को नियुक्ति पद वितरित किया गया। मुकेश कुमार ने कहा कि विभाग जनपद के
बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है। प्रयास रहता है कि
रोजगार मेले का आयोजन कर अधिक से अधिक बेरोजगारों को इसका लाभ दिलाया जाय।
इसमें जीफोरएस इंडिया का प्रयास सराहनीय है।