फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पडाव। पड़ाव रामनगर रोड पर मंगलवार की रात वाहन की चपेट में आकर जख्मी युवक की बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो मातम पसर गया। देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

चौरहट नई बस्ती निवासी सलमान (30) समीप के ही कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। मंगलवार की रात साढ़े दस बजे वह घर लौट रहा था। रास्ते में कि सी वाहन ने उसे धक्का मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। बुधवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता इकराम अहमद, पत्नी आरजू का रो-रो कर बुरा हाल है। इसकी दो साल की एक बेटी है वह घर का इकलौता कमाऊ पूत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें