मोहनिया। भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा के अपने भतीजे संग दुराचार करने का मामला सामने आया है। बालक की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बृहस्पतिवार की रात लगभग 12 बजे अपने भतीजे के दुराचार किया। बच्चा रोते हुए अपनी मां के पास पहुंचा। बच्चे की हालत देख मां पूरे घटनाक्रम को समझ गई। इसके बाद शु्क्रवार की सुबह मां अपने बच्चे को लेकर भगवानपुर थाने पहुंची। जहां भगवानपुर सीएचसी पर बच्चे का मेडिकल हुआ। थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि अप्राकृतिक यौन शोषण के मामले में मां की ओर से मिली तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।