एसएसडीपी के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय ग्रामप्रधान।
युवाओं को प्रशिक्षण देकर घर नहीं बैठायेंगे, उन्हें रोजगार दिलाने का भी प्रयास होगा। प्रथम बार नौगढ़ दौरे पर आई पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी ने लघु विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय बैच के शुुुभारंभ के दौरान फीता काटने के बाद नौगढ़ थाने में आयोजित समाधान दिवस पर क्षेत्र के ग्रामीणों से कही।
उन्होंने कहा कि एसएसडीपी कार्यक्रम के तहत तीसरे बैच के लघु विकास प्रशिक्षण की शुरआत हो चुकी है। अब नामांकित युवकों को हर विधाओं की जानकारी के साथ ही किट भी प्रदान की जाएगी।
सपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ यादव ने जहां नक्सली समस्या न होने और पुलिस के अच्छे कार्यो की प्रशंसा की वहीं मलेवर के प्रधान सत्यानंद तिवारी, अमदहां के प्रधान छन्नूराम सहित अन्य प्रधानों ने सूखा राहत चेक में 100 से पांच सौ रुपये की लेखपालों द्वारा वसूली की बात एसपी को बतायी। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल से एसडीएम से भी बैठक में न आने के बारे में पूछते हुए कहा कि तहसील दिवस में फिर क्यों पुलिस को अनुपस्थित करके रिपोर्ट देते हैं। थानाध्यक्ष नौगढ़ को समाधान दिवस पर गायब लेखपालों और अन्य कर्मियों की रिपोर्ट देने को कहा और मामले की जानकारी डीएम से अवगत कराने हेतु ग्रामप्रधानों को आश्वस्त किया। एडिशनल नक्सल एसपी विनोद शंकर पांडेय, सीओ चकिया प्रदीप सिंह चंदेल, सीओ नौगढ़ नृपेेेेंद्र, एसओ नौगढ़ श्रीप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।