बबुरी। थाना क्षेत्र हटिया गांव के समीप बुधवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के मौके पर पहुंचे परिवार वाले शव को अपने साथ ले गए और बाद में पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका दाह संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के हरिणका गांव निवासी अक्षय वियार (20) बुधवार की ट्रैक्टर के साथ मिक्सर मशीन कहीं लगाने लगा गया था। मशीन लगाने के बाद वह अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही ट्रैक्टर हटिया गांव के समीप पहुंचा की चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दी। जिससे अक्षय अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसके साथ तत्काल उसे चिकित्सालय ले जाने लगे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का दाहसंस्कार कर दिया।