फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने वाला यात्री गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने के आरोप में आरपीएफ ने एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यात्री ने बताया कि उसे स्थानीय स्टेशन पर उतरना था। ट्रेन के पहुंचने पर वह सोया रह गया था। ट्रेन के चल देने पर उसकी नींद खुली। ट्रेन से उतरने के लिए उसने चेन पुलिंग की थी।
विज्ञापन

भुवनेश्वर से आनंद विहार जा रही भुवनेश्वर-आनंदविहार एक्सप्रेस सुबह आठ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। ठहराव के बाद सुबह नौ ट्रेन खुली। रेलवे स्टेशन से लगभग एक किमी आगे नार्दन शेड के पास चेन पुलिंग के कारण ट्रेन रुक गई। ट्रेन के रुकने पर कोच संख्या एस-4 के सीट संख्या 17 पर सवार यात्री संजीत कुमार नीचे उतरा। इतने में चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ के कर्मी भी वहां पहुंच गए थे। उन्होंने ट्रेन से उतरे यात्री को पकड़ लिया। धूमा थाना मुफस्सिल, जिला बक्सर के यात्री ने बताया कि वह टाटानगर से पीडीडीयू की यात्रा कर रहा था। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचा तो वह सोया रह गया। नींद खुली तो ट्रेन खुल चुकी थी। आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर यात्री को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें