नौगढ़। चकघरट्टा थाना के टिकुरिया गांव में खेत की रखवाली के लिए झोपड़ी में सो रहे युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। इस घटना से युवक के परिवार वालों में कोहराम मच गया।
टिकरिया गांव का ओम प्रकाश यादव (35) पुत्र बहादुर यादव धान के फसल की रखवाली के लिए झोपड़ी में सो रहा था। रात लगभग 2 बजे जहरीला सर्प ने उसे डस लिया। शोर सुनकर आस पास के लोग पहुंचे और युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे सोनभद्र जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। संवाद