फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली।
विज्ञापन

महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस ने रविवार शाम महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति टीम ने गनेश राजभर (22), निवासी ग्राम कांधी, थाना बलुआ को टेढ़ी नहर पुलिया, सराय के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अश्लील एवं अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। शिकायत मिलने पर उसे हिरासत में लिया गया। इस संबंध में बलुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराध तथा सार्वजनिक स्थानों पर अभद्र व्यवहार करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें