अलीनगर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मिंटू के परिजनों की तहरीर पुलिस ने पटपरा निवासी महिला मल्लो देवी, अशोक और खेसारी उर्फ छोटू पर मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें मल्लो देवी और अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं खेसारी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। शव देख कर पत्नी अनिता, पुत्र पिंकू, अंकित और पुत्री पिंकी का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने परिवार वालों को ढाढस बंधाया।