फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से बात करते समय पुलिया से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप रजवाहा पर बनी पुलिया से शुक्रवार की रात एक युवक नीचे गिर गया। इससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रेवसा गांव निवासी संजय यादव (38) देर रात बाइक से घर आ रहा था। राजवाहा पर बनी पुलिया के समीप बाइक खड़ी कर वह मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। इसी दौरान वह असंतुलित होकर रजवाहा में गिरकर चोटिल हो गया। किसी प्रकार की सहायता न मिलने से उसकी देर रात वहीं मौत हो गई। इसकी जानकारी सुबह तब हुई जब आसपास के लोग उधर टहलने के लिए गए, घटना की जानकारी तत्काल लोगों ने परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजनों ने पहुंचकर शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले आए। वहीं जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें