संदीप यादव के पिता रमेश यादव जनपद के प्रतिष्ठित राजनीतिक और सामाजिक व्यक्ति माने जाते हैं। वह ग्राम पंचायत जोगवा दुबौलिया के पूर्व प्रधान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने अपने गांव में एक विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके दोनों पुत्र प्रदीप और संदीप इसी विद्यालय से जुड़े थे।
इधर, घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य और समाजसेवी परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन पूरी तरह से सदमे में हैं।
इसे भी पढ़ें; Chhangur Baba: 30 साल पहले काशी में रहता था छांगुर का करीबी राजेश, अब पूर्वांचल का कनेक्शन तलाश रही एटीएस
कोतवाली प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। लाइसेंसी रायफल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।