फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: ससुराल वालों ने नहीं की पत्नी की विदाई तो युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, 15 दिन पहले बना था बेटी का पिता

Mon, 07 Jun 2021 11:41 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

सुजीत रविवार को परोरवा अपनी पत्नी का विदाई कराने आया था। विदाई कराने को लेकर ससुराल वालों से उसका झगड़ा हो गया। रात को उसने जफरपुर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। रात को शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की विदाई कराने की जिद पर अड़े युवक का ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो गया। वह नाराज हो कर रात में घर से निकला और ट्रेन से कटकर खुदुकुशी कर ली। घटना उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नियामताबाद के परोरावा गांव की है।  युवक के मौत के बाद उक्त परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


शहाबगंज ब्लॉक के मानिकपुर गांव के निवासी सुजीत कुमार (25) की शादी 2017 में नियामताबाद के परोरवा गांव निवासी भगत राम की बेटी रंजीता से हुई थी। सुजीत को एक 18 माह का पुत्र भी है और 15 दिन पहले ससुराल में ही एक पुत्री भी हुई है। सुजीत रविवार को परोरवा अपनी पत्नी का विदाई कराने आया था।

विदाई कराने को लेकर ससुराल वालों से उसका झगड़ा हो गया। रात को उसने जफरपुर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। रात को शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाया था। सोमवार की सुबह युवक की शिनाख्त हो पाई। इधर, इस खबर के बाद से युवक के घर और ससुराल में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें