फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पूविवि की महिला हॉकी टीम दूसरे पुरुष हैंडबॉल टीम तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला हॉकी और पुरुष हैंडबॉल टीम ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

महिला हॉकी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में टीम को तृतीय स्थान मिला।
पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन संबलपुर विश्वविद्यालय ओडिशा में किया गया था। इसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में किया गया। इसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों टीमों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें