फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार महीने में दूसरी बार टावर पर चढ़ा युवक, सपा नेताओं पर पैसे न देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
बक्सा बधवारेबीर के पास मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। संवाद
विज्ञापन
नौपेड़वा बाजार के उत्तर मई रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने लगे करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर शनिवार दोपहर मोहम्मदपुर गांव निवासी भूप यादव (40) चढ़ गया। दो सपानेताओं पर दो लाख रुपये न देने का आरोप लगाते हुए उसने रुपये दिलाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया। दोपहर 12 बजे के बाद टावर पर चढ़ा भूप यादव सपा के दो पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करता रहा। वह उच्चाधिकारियों से रुपये दिलाने का लिखित आश्वासन मांग रहा था। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम उसे सुरक्षित उतारने में जुटी थी। शाम करीब छह बजे युवक को टावर से नीचे उतार लिया गया। बताया कि वह चार माह में दूसरी बार टावर पर चढ़ा था।

बक्सा बधवारेबीर के पास मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें