इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार अजीत लगनशील व मेहनती है। प्रतिदिन सरेसर ग्राउंड में प्रैक्टिस करने के साथ सेना व पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा है। सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने भी आश्वस्त किया था कि सरकार बनी तो सेना भर्ती जनपद में होगी, लेकिन सरकार नहीं बनने से युवा निराश है।
सुबह नौ बजे के पहले रुझान से लेकर छठवें चरण तक के मतगणना में समाजवादी पार्टी ने चंदौली की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर दो से तीन हजार की बढ़त बना ली थी। सबसे बड़ा अंतर सैयदराजा में दिखा। इसमें सपा प्रत्याशी ने शुरूआत में भाजपा प्रत्याशी से तीन हजार का अंतर बना लिया था।
भाजपा समर्थकों के माथे पर चिंता की लकीर खिंच गई, लेकिन शाम होते-होते आंकड़ा पूरी तरह से उलट गया। विधानसभा के पहले चरण की मतगणना में सैयदराजा विधानसभा सीट से सपा के मनोज कुमार को 4039 वोट तो भाजपा के सुशील सिंह को मात्र 1567 वोट मिले।
दूसरे चरण में सपा को 6800 और भाजपा को 4791 वोट मिले। तीसरे चरण में सपा को 9498 तो भाजपा को 8097 वोट मिले। वहीं चौथे चरण में सपा को 12680 और भाजपा को 10904 वोट मिले यानि सपा प्रत्याशी दो हजार वोट से बढ़त पर थे। पांचवे चरण में सपा को 15421 और भाजपा को 14478 वोट मिले।
छठें चरण में सपा को 17796 वोट और भाजपा को 17073 वोट मिले। यहां से भाजपा अंतर कम करने लगी। सातवें चरण में सपा को 20392 वोट और भाजपा को 20136 वोट मिले। अब अंतर केवल दो सौ वोटों का था। वहीं आठवें चरण में परिणाम पूरे उलट गए। आठवें चरण में सपा को 22629 वोट मिले वहीं भाजपा को 23452 वोट मिले।
12 वें चरण तक भाजपा ने एक हजार की बढ़त बनाए हुए थी। 13 वें चरण में अंतर दो हजार के पार हो गया।फिर 15वें चरण में अंतर एक हजार के करीब हो गया। 18 वें चरण में भाजपा ने तीन हजार, 19 वें चरण में चार हजार, 22 वें चरण में छह हजार, 26 वें राउंड में नौ हजार और 29 वें चरण में दस हजार की बढ़त बना ली।
मुगलसराय विधानसभा चुनाव की गणना के पहले राउंड में सपा के प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव को 3181 और भाजपा के रमेश जायसवाल को 2798 वोट मिले। दूसरे चरण में सपा को 6732 वोट और भाजपा को 5087 वोट मिले। वहीं तीसरे चरण में सपा को 10107 और भाजपा को 7267 वोट मिले।
यानि सपा ने करीब तीन हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए थे। चौथे चरण में सपा को 12986 वोट और भाजपा को 9912 वोट मिले।पांचवे चरण में सपा को 16117 और भाजपा को 13892 वोट मिले। वहीं छठवें चरण में सपा को 17479 वोट और भाजपा को 18579 वोट मिले। छठवें चरण में एकाएक भाजपा ने एक हजार की बढ़त बना ली। जो आगे बढ़ते गया। 19 वें चरण में चार हजार, 23 वें चरण में नौ हजार से बढ़ते यह आंकड़ा 10 हजार को भी पार कर गया।