फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पतंग लूटने में पटरी पर फंसा मासूम, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी; सैयदराजा रेलवे फाटक की घटना ने चौंकाया

Wed, 31 Dec 2025 09:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के पीडीडीयू नगर में हुई इस घटना के बाद लोग हैरान हैं। युवक को सुरक्षित देखकर आसपास माैजूद लोगों ने राहत की सांस ली। मालगाड़ी के जाते ही स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
युवक को बचाने के लिए जाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला नजारा देखने को मिला, जहां पतंग लूटने के चक्कर में 14 वर्षीय किशोर सोनू की जान जाते-जाते बच गई। घटना ने वहां मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया।

विज्ञापन


रेलवे फाटक के आसपास जान जोखिम में डालकर दर्जनों बच्चे अक्सर पटरी के पास पतंग लूटते देखे जाते हैं। बुधवार दोपहर भी ऐसा ही हो रहा था। इसी दौरान एक किशोर पतंग पकड़ने के प्रयास में पटरी पर चला गया। तभी अचानक एक मालगाड़ी आ गई।

सैयदराजा का किशोर सोनू ने घबराहट में हटने के बजाय पटरी पर ही लेटने का खतरनाक फैसला कर लिया। देखते ही देखते पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद किशोर को एक भी खरोंच तक नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मची अफरातफरी

मालगाड़ी के गुजरने के बाद जब वह सुरक्षित उठा तो आसपास मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। लोगों ने किशोर को कड़ी फटकार लगाते हुए वहां से भगा दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

लोगों का कहना है कि पतंगबाजी के दौरान बच्चों द्वारा रेलवे ट्रैक के पास की जा रही लापरवाही कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे फाटक के आसपास निगरानी बढ़ाई जाए और बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें