फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें कलाकारों ने गायन और वादन से मोहा लोगों का मन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अस्मिता नाट्य संस्थान, चेतमणि और सनबीम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे रंग महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में नन्हें कलाकारों ने गायन और वादन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं ओडिशा के कलाकारों ने अभिनय कला को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वर्गीय आनंद दुबे की स्मृति में आयोजित गायन वादन प्रतियोगिता में नन्हें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि वर्ष के शुरूआत में इस तरह के आयोजन ने लोगों को मस्ती के मूड में ला दिया है। मुगलसराय की विधायक साधना सिंह ने कहा कि पिछले 22 वर्षों से इस तरह का आयोजन हो रहा है। अगले वर्ष से इस तरह के आयोजन मानसनगर स्थित आडिटोरियम में होगा। इसके बाद नाट्य मंचन की शुरूआत हुई। राउरकेला से आए कलाकारों के अपने अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। तालिका डांस एंड म्यूजिक एकेडमी की ओर से उड़िया भाषा में प्रस्तुत नाटक शहीद रानी जिन्नत बेगम ने लोगों के दिल में जगह बनाई। इस मौके पर अनिल गुप्ता गुड्डू, जसवंत सिंह जस्सी, डॉ. गोयल दयाल, दिनेश शर्मा, राजू पासवान, निक्की गुप्ता, ओपी चौबे, सार्थक रहे। संचालन भूप नारायण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें